Saturday, February 21, 2026
Home » शिखर धवन दूसरी शादी को तैयार, सोफी शाइन संग हल्दी-चूड़ा सेरेमनी की रोमांटिक तस्वीरें वायरल

शिखर धवन दूसरी शादी को तैयार, सोफी शाइन संग हल्दी-चूड़ा सेरेमनी की रोमांटिक तस्वीरें वायरल

पिछले महीने दोनों ने सगाई की थी, जिसके बाद से ही फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

by News Desk
0 comments

एंटरटेनमेंट डेस्क,
मशहूर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले महीने दोनों ने सगाई की थी, जिसके बाद से ही फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब कपल की प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो चुकी हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

परसों शिखर और सोफी की संगीत सेरेमनी आयोजित हुई, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इसके बाद अब हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की झलकियां सामने आई हैं। हल्दी समारोह में कपल के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। तस्वीरों में शिखर धवन और सोफी शाइन एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।

विदेशी मूल की सोफी शाइन ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ होने वाली प्री-वेडिंग रस्मों में पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। हल्दी सेरेमनी में वह लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही थीं। वहीं शिखर धवन भी पारंपरिक अंदाज में नजर आए। चूड़ा सेरेमनी के दौरान सोफी ने कलीरे फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शिखर धवन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका तलाक हो चुका है। अब शिखर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत सोफी शाइन के साथ करने जा रहे हैं।

फिलहाल शादी की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन प्री-वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है।

You may also like