Friday, February 27, 2026
Home » सीएम विष्णु देव साय से कपिल देव की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना विस्तार पर जोर

सीएम विष्णु देव साय से कपिल देव की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कपिल देव का स्वागत करते हुए उन्हें बेल मेटल से बनी आकर्षक प्रतिकृति और ‘पुण्यभूमि छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया

by News Desk
0 comments

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने, आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कपिल देव का स्वागत करते हुए उन्हें बेल मेटल से बनी आकर्षक प्रतिकृति और ‘पुण्यभूमि छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में खेल अकादमियों, मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल परिसर विकसित करने की दिशा में कार्य जारी है। उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।

पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में सुरक्षा, विश्वास और विकास का जो वातावरण बना है, वह खेल प्रतिभाओं के उभार के लिए अनुकूल है। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रदेश के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाएंगे।

यह मुलाकात प्रदेश में खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

You may also like