Sunday, March 22, 2026
Home » इंडिगो मुआवजे में ₹10 हजार का ट्रैवल वाउचर देगी: 3-5 दिसंबर के बीच ‘ज्यादा परेशान’ यात्रियों को राहत; DGCA ने CEO से की पूछताछ

इंडिगो मुआवजे में ₹10 हजार का ट्रैवल वाउचर देगी: 3-5 दिसंबर के बीच ‘ज्यादा परेशान’ यात्रियों को राहत; DGCA ने CEO से की पूछताछ

इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट देरी और अव्यवस्था से प्रभावित यात्रियों को मुआवजा देने की घोषणा की है। एयरलाइन उन यात्रियों को ₹10,000 का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा।

by khabariya
0 comments

समाचार डेस्क

इंडिगो एयरलाइंस ने 3 से 5 दिसंबर के बीच फ्लाइट देरी और अव्यवस्था से प्रभावित यात्रियों को मुआवजा देने की घोषणा की है। एयरलाइन ने कहा है कि उन यात्रियों को 10,000 का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा, जिन्हें इन तीन दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को यह वाउचर आगामी यात्रा में उपयोग करने की सुविधा मिलेगी।

इसी बीच, डीजीसीए ने इंडिगो के CEO से विस्तृत पूछताछ की है। नियामक ने एयरलाइन से देरी की वजह, क्रू प्रबंधन, शेड्यूलिंग और यात्रियों को समय पर जानकारी न देने से जुड़ी कमियों पर स्पष्टीकरण मांगा है।
3–5 दिसंबर के दौरान इंडिगो की कई फ्लाइटें घंटों देरी से चलीं, जिसके कारण एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी देखने को मिली थी। DGCA ने संकेत दिया है कि यदि संचालन संबंधी खामियां पाई गईं, तो आगे कड़ा एक्शन लिया जा सकता है।
यात्रियों को वाउचर वितरण की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू होगी।

You may also like