Friday, February 27, 2026
Home » उदयपुर में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शाही शादी, तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से लिए फेरे

उदयपुर में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शाही शादी, तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से लिए फेरे

दोनों की तस्वीरों में उनकी केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है। शादी समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।

by News Desk
0 comments

एंटरटेनमेंट डेस्क।
फिल्म ‘पुष्पा’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में आयोजित इस समारोह को कपल ने सोशल मीडिया पर ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम से अनाउंस किया। शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने न्यूली वेड्स जोड़ी को शुभकामनाओं से भर दिया।

रश्मिका और विजय ने तेलुगु और कोडवा दोनों ही परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में निभाईं। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस शादी में संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

दुल्हन रश्मिका ने कोडवा परंपरा के तहत डिजाइनर अनामिका खन्ना की ह्यूट फैन्सी सिल्क साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया। पैरों में आलता और चेहरे पर काला टीका उनके ब्राइडल लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। वहीं विजय देवरकोंडा ट्रेडिशनल परिधान में बेहद हैंडसम नजर आए। उनके सादगीभरे लेकिन शाही अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा।

दोनों की तस्वीरों में उनकी केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है। शादी समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, यह समारोह निजी रखा गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों ने इसे फैंस के लिए खास बना दिया।

रश्मिका और विजय लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने संबंध की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन अब शादी के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।

‘विरोश’ की यह शाही शादी फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है।

You may also like