Sunday, March 22, 2026
Home » तान्या मित्तल के कपड़ों को लेकर विवाद: किराए के आउटफिट को अपना बताने का आरोप; भुगतान न करने की शिकायत वायरल

तान्या मित्तल के कपड़ों को लेकर विवाद: किराए के आउटफिट को अपना बताने का आरोप; भुगतान न करने की शिकायत वायरल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल एक नए विवाद में घिर गई हैं।

by khabariya
0 comments

मुंबई डेस्क

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल एक नए विवाद में घिर गई हैं। हाल ही में एक डिजाइनर ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि तान्या ने जिस आउटफिट को अपने सोशल मीडिया पर “अपना डिज़ाइन” बताया, वह वास्तव में किराए पर लिया गया कपड़ा था। डिजाइनर का दावा है कि न केवल आउटफिट को गलत तरीके से प्रमोट किया गया, बल्कि उसके बदले भुगतान भी नहीं किया गया

डिजाइनर ने चैट स्क्रीनशॉट और रेंटल एग्रीमेंट जैसी सामग्री ऑनलाइन साझाकी, जिसके बाद मुद्दा तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि तान्या मित्तल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स डिजाइनर का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे “इन्फ्लुएंसर विवादों की आम कहानी” बताते हुए तान्या का पक्ष ले रहे हैं।

विवाद बढ़ने के बाद फैशन इंडस्ट्री में क्रेडिट और पेमेंट ट्रांसपेरेंसी को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

You may also like