Wednesday, March 4, 2026
Home » शादी के बाद पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, ‘रणबाली’ के गाने का टीजर रिलीज

शादी के बाद पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, ‘रणबाली’ के गाने का टीजर रिलीज

वीडियो में दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके बीच की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है।

by News Desk
0 comments

रायपुर, शादी के बाद पहली बार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में विवाह बंधन में बंधे इस चर्चित कपल को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ (Ranbaali) के मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है। शादी के महज दो दिन बाद फिल्म के पहले गाने ‘ओ मेरे सजन’ का टीजर जारी कर दिया गया है।

रिलीज हुए टीजर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑन-स्क्रीन शादी की झलक दिखाई गई है। वीडियो में दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके बीच की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। मेकर्स ने गाने की झलक साझा करते हुए नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं।

फिल्म में विजय देवरकोंडा ‘रणबाली’ के किरदार में हैं, जबकि रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ की भूमिका निभा रही हैं। गाने में दोनों की शादी के खूबसूरत पल और उसके बाद उभरता प्रेम दर्शाया गया है। टीजर में रोमांस, भावनात्मक जुड़ाव और पारिवारिक माहौल की झलक साफ दिखाई देती है।

सोशल मीडिया पर गाने का टीजर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस जोड़ी को रियल लाइफ के बाद रील लाइफ में भी साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर इस जोड़ी को “परफेक्ट कपल” बताया है।

‘रणबाली’ को एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म माना जा रहा है, जिसमें प्रेम, रिश्ते और भावनाओं की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन गाने के टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि यह रियल-लाइफ कपल अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाता है।

You may also like