Home » ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी: दूसरे हफ्ते में जबरदस्त उछाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹372.75 करोड़

‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी: दूसरे हफ्ते में जबरदस्त उछाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹372.75 करोड़

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज़

by khabariya
0 comments

एंटरटेनमेंट डेस्क:


आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी बेहद मजबूत रही और फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 20.37 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए  32.5 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ का डोमेस्टिक नेट कलेक्शन  239.75 करोड़ तक पहुंच गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 287.75 करोड़ रहा, जबकि विदेशी बाजारों से  85 करोड़ की कमाई हुई। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन  372.75 करोड़ दर्ज किया गया है।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर’ ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘वॉर 2’ ( 364.35 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म अब 2025 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

अब ‘धुरंधर’ की नजरें सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ( 518 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन पर टिकी हैं। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म दूसरे हफ्ते के अंत तक इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।

You may also like