Sunday, March 22, 2026
Home » राजिम त्रिवेणी संगम में भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव: मुख्यमंत्री साय बोले— सामाजिक एकता से होगा प्रदेश का सर्वांगीण विकास

राजिम त्रिवेणी संगम में भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव: मुख्यमंत्री साय बोले— सामाजिक एकता से होगा प्रदेश का सर्वांगीण विकास

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री राजीव लोचन और भक्त माता राजिम की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

by News Desk
0 comments

रायपुर/राजिम, 7 जनवरी 2026।
राजिम के पावन त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव मेंमुख्यमंत्री ने कहा कि भक्त माता राजिम एवं माता कर्मा द्वारा दिए गए संदेश मानव समाज के लिए आज भी उतने ही कल्याणकारी हैं और हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू समाज को एक संगठित, शिक्षित और समृद्ध समाज बताया। उन्होंने कहा कि साहू समाज का इतिहास त्याग, परिश्रम और सामाजिक उत्तरदायित्व से भरा रहा है। दानवीर भामाशाह और बाबा सत्यनारायण जैसे महापुरुषों का आशीर्वाद इस समाज को प्राप्त है। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो न केवल समाज बल्कि प्रदेश और देश भी सशक्त बनता है।

मुख्यमंत्री ने साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सामाजिक उत्थान की अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि भक्त माता राजिम ने जिस समाज को अपने श्रम और त्याग से संगठित किया, वही समाज आज शिक्षा, कृषि, व्यापार और उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और अब नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। सरकार का संकल्प है कि बस्तर को जल्द नक्सलमुक्त बनाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहू सृजन पत्रिका का विमोचन किया और समाज द्वारा उनका गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने भक्त माता राजिम के जीवन और आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

समारोह में साहू समाज के प्रतिनिधिगण, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

You may also like