स्पोर्ट्स डेस्क, टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीमें आमने-सामने हैं। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू हुआ।
ओमान ने 9 ओवर की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल वसीम अली और मोहम्मद नदीम क्रीज पर मौजूद हैं और पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने करण सोनावाले को आउट किया, जबकि एडम जम्पा ने हम्माद मिर्जा को बोल्ड किया। जैवियर बार्टलेट ने आमिर कलीम और जतिंदर सिंह को पवेलियन भेजकर ओमान को शुरुआती झटके दिए। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।