Sunday, February 22, 2026
Home » सलीम खान वेंटिलेटर पर, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सेलेब्स; मलाइका अरोड़ा, सोहेल और अर्पिता दिखे

सलीम खान वेंटिलेटर पर, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सेलेब्स; मलाइका अरोड़ा, सोहेल और अर्पिता दिखे

रविवार को सोहेल खान को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्पिता खान भी सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं।

by News Desk
0 comments

एंटरटेनमेंट डेस्क, दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तब से परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल आ-जा रहे हैं।

रविवार को सोहेल खान को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्पिता खान भी सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं। परिवार के करीबी सदस्य और रिश्तेदार भी अस्पताल में मौजूद हैं। सलीम खान की सेहत को लेकर परिवार बेहद चिंतित है।

सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार देर शाम शाहरुख खान ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना। इससे पहले रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर भी लीलावती अस्पताल पहुंच चुके हैं। इंडस्ट्री में सलीम खान के योगदान को देखते हुए सेलेब्स उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं।

बुधवार को अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट साझा की थी। हालांकि उसके बाद परिवार की ओर से कथित तौर पर अनुरोध किया गया कि आगे कोई मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न किया जाए। तब से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि सलीम खान हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित पटकथा लेखक रहे हैं और ‘शोले’, ‘दीवार’ जैसी कई क्लासिक फिल्मों की कहानी लिखी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस और फिल्म जगत में चिंता का माहौल है, वहीं सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

You may also like