Thursday, March 12, 2026
Home » ‘धुरंधर’ 500 स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज, 19 मार्च को आएगी ‘धुरंधर 2’; नया गाना ‘आरी-आरी’ भी लॉन्च

‘धुरंधर’ 500 स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज, 19 मार्च को आएगी ‘धुरंधर 2’; नया गाना ‘आरी-आरी’ भी लॉन्च

दर्शकों को पहले भाग की कहानी से दोबारा जोड़ने के लिए यह रणनीति है। इससे 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ के लिए दर्शकों में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

by khabariya
0 comments

मुंबई, 12 मार्च 2026। आगामी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) की रिलीज से पहले 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने मिलकर इस फिल्म को भारत और विदेशों में कुल 500 स्क्रीन्स पर री-रिलीज करने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार, फिल्म को 12 मार्च से भारत में 250 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाया जा रहा है। वहीं 13 मार्च से विदेशों में 250 स्क्रीन्स पर इसकी स्क्रीनिंग शुरू होगी। इस तरह दुनिया भर में दर्शक एक बार फिर फिल्म का रोमांच बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

निर्माताओं का मानना है कि सीक्वल देखने से पहले दर्शकों को पहले भाग की कहानी से दोबारा जोड़ने के लिए यह रणनीति अपनाई गई है। इससे 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ के लिए दर्शकों में उत्साह और एडवांस बुकिंग दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

फिल्म इंडस्ट्री में सीक्वल से पहले पहले भाग को दोबारा रिलीज करने का ट्रेंड पहले भी देखा जा चुका है। उदाहरण के तौर पर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को ‘गदर 2’ से पहले 2023 में फिर से रिलीज किया गया था। इसी तरह ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ को ‘बाहुबली 2’ की रिलीज से पहले हजारों स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाया गया था। हॉलीवुड में भी ‘अवतार’ को उसके सीक्वल से पहले 4K 3D फॉर्मेट में दोबारा सिनेमाघरों में उतारा गया था।

इधर, फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना ‘आरी-आरी’ भी रिलीज कर दिया गया है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी इस गाने में दमदार म्यूजिक और रैप का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर रिलीज होते ही यह यूट्यूब पर भारत समेत 45 से अधिक देशों में ट्रेंड करने लगा था। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। अब दर्शकों को 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है।

You may also like