Friday, June 26, 2026
Home » प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली अमृतलाल के परिवार की जिंदगी, पक्का घर मिलने से मिला सम्मान और सुरक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली अमृतलाल के परिवार की जिंदगी, पक्का घर मिलने से मिला सम्मान और सुरक्षा

by News Desk
0 comments

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से हजारों ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंडरीपानी निवासी अमृतलाल का परिवार इस बदलाव की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आया है।

कभी कच्चे मिट्टी के मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाला अमृतलाल का परिवार अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के और सुरक्षित घर में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है। बरसात में टपकती छत, सीलन भरी दीवारें और असुरक्षित माहौल अब बीते दिनों की बात हो चुके हैं।

24 जून को पंडरीपानी में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने अमृतलाल के नए आवास का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

अमृतलाल ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह स्वयं पक्का मकान नहीं बनवा सकते थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर स्वीकृत होने के बाद उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ। अब पूरे परिवार को सुरक्षित आवास मिलने से जीवन आसान हो गया है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी दी है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना इसी संकल्प को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव और नई खुशहाली लेकर आ रही है।

You may also like