नई दिल्ली,8 दिसम्बर 2025:
टेलीविजन अभिनेता गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 का खिताब जीत लिया। ग्रैंड फ़िनाले के मंच पर होस्ट सलमान खान ने उनका हाथ उठाकर उन्हें विजेता घोषित किया, जिसके साथ ही गौरव ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी अपने नाम की।
फरहाना भट्ट पहली रनर-अप रहीं, जबकि प्रनीत मोरे दूसरे रनर-अप के रूप में फ़िनाले में पहुंचे।
43 वर्षीय खन्ना ने शो में तीन महीने से अधिक का समय बिताया और धीरे-धीरे अपने खेलने की रणनीति को मजबूत किया। शुरुआती हफ्तों में उन्हें “बहुत शांत” या “इनविज़िबल” कहकर आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन यही शांत स्वभाव आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया।
पूरे सीज़न में उनका संतुलित रवैया, टास्क्स के दौरान उनकी समझदारी—खासकर ‘टिकट टू फ़िनाले’—और मृदुल के साथ उनकी वास्तविक दोस्ती ने उन्हें खेल के हाशिए से उठाकर शीर्ष दावेदारों की सूची में ला खड़ा किया।